SachLook Hindi

सच को देखने की नई नज़र

फतेहपुर में BSP का शक्ति प्रदर्शन: सैकड़ों लोगों ने थामा हाथ, बहन जी को CM बनाने का संकल्प

5 अप्रैल 2026 को जनपद फतेहपुर में बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में सैकड़ों साथियों ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नए साथियों ने एकजुट होकर मायावती (आदरणीय बहन जी) को 5वीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से बाबू सिंह, सुरेंद्र प्रधान, सुरेश लोधी जी, कल्लू पासवान, रामप्रताप लोधी, मट्टू प्रजापति, शिव कुमार पाल, छोटे लाल मौर्य, जितेंद्र सिंह, शिव पूजन सिंह, लल्लन सिंह, भूप सिंह, टिंकू, सविता, रामचंद्र चौधरी, संतोष साहू जी सहित सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल हुए।

इस कार्यक्रम ने फतेहपुर जिले में BSP संगठन को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया तथा आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *